Edited By Kamini,Updated: 25 Apr, 2024 04:05 PM
जालंधर के एरिया में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
जालंधर : जालंधर के डीएवी हॉलट पर उसे समय सनसनी फैल गई जब टिकट काउंटर के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक व्यक्ति की पहचान योगराज भगत पुत्र प्रवेश निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है। इस दौरान मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
हालांकि व्यक्ति के मौत के करणों का स्पष्ट पता नहीं चल सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ए.एस.आई. दविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि डीएवी हॉलट रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौत के कारणों अभी पता नहीं चल सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उसके बाद ही कारणों के बारे में पता चल पाएगा। पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here