Edited By Urmila,Updated: 24 Apr, 2024 12:27 PM
महानगर में लुटेरों व चोरों का आंतक जारी है। रोजाना लोग इनका शिकार हो रहे हैं।
पंजाब डेस्क: महानगर में लुटेरों व चोरों का आंतक जारी है। रोजाना लोग इनका शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक अन्य मामला पॉश एरिया गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू से सामने आया है जहां लुटेरों ने एक घर जा रही युवती से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए।
बता दें कि युवती अपने घर की ओर लौट रही थी तो भी स्पलेंडर बाइक पर सवार दो युवक आए और युवती से रास्ता पूछना लगे। युवक ने रास्ता पूछने के बहाने युवती से मोबाइल फोन झपट लिया और लड़की को धक्का मार बाइक पर फरार हो गए। उक्त सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here