चंडीगढ़ में कैब में यात्रा करना हो गया महंगा, यहां जाने नए Rates...

Edited By Vatika,Updated: 08 Jul, 2025 10:18 AM

chandigarh taxi cab service

चंडीगढ़ में कैब में यात्रा करना महंगा हो गया है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में कैब में यात्रा करना महंगा हो गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने टैक्सी, ऑटो और ई रिक्शा से लेकर मोटरसाइकिल के तौर पर चलने वाली कैब के लिए न्यूनतम किराया तय कर दिया। पिछले सप्ताह ही प्रशासन ने नई एग्रीगेट पॉलिसी को लागू किया था, जिसमें टैक्सी के रेट तय नहीं किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक इन नियमों को शहरवासियों को सुरक्षित कैब पूल करने की भी सुविधा मिलेगी। एग्रीगेटर कम्पनियों को न्यूनतम आधार किराए से 50 प्रतिशत कम किराया वसूलने और अधिकतम 1.5 गुना सर्ज प्राइसिंग की अनुमति दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगाया गया कोई भी अन्य कर जैसे जी.एस.टी. एग्रीगेटर द्वारा वहन किया जाएगा। इस नीति में कहा गया है कि एग्रीगेटर के साथ केवल परिवहन वाहन ही जुड़े हो सकते हैं। इसलिए निजी वाहन, चाहे चार पहिया हो या दो पहिया, पकड़े जाने पर तुरंत जब्त कर लिया जाए। इस संबंध में साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला आ चुका है कि कोई भी निजी वाहन किसी भी यात्री को नहीं ले जा सकता है।

वाहन और किराया
एसी, नॉन एसी, टैक्सी : कैब 4 प्लस वन- 90 रुपए पहले तीनकिलोमीटर, उसके बाद प्रति किलोमीटर 24 रुपए
एसी, नॉन एसी टैक्सी, कैव 6 तीन किमी, उसके बाद 28 रुपए प्रति किमी
प्लस वन: 100 रुपए पहले

ऑटो, ई रिक्शा: पहले 3 किमी 50 रुपए, उसके बाद प्रति किमी 13 रुपए

बाइक टैक्सी : पहले 3 किमी 30 रुपए, उसके बाद प्रति किमी 9 रुपए

ट्राईसिटी में 30 हजार से ज्यादा कैब चल रही
इस समय ट्राईसिटी में 30 हजार से ज्यादा कैब चल रही है, जिन पर प्रतिदिन दो लाख लोग सफर करते हैं। एग्रीगेटर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अन्य राज्यों के वाहनों में भी वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वी.एल.टी.डी.) की स्थापना सुनिश्चित करेगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!