शिमला जाने की सोच रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर

Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2023 03:44 PM

chandigarh shimla highway closed

इस कारण वाहनों की आवाजाही बंद है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

पंजाब डेस्क : हिमाचल में हो रही बारिश के कारण भारी नुक्सान हुआ है। इसी बीच खबर सामने आई है कि गत रात भूस्खलन के कारण चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाइवे 5 बंद हो गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही बंद है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इसे लेकर लोगों को कुछ राहत देने के लिए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार पंचकूला से पिंजौर परवाणु से वाया कसौली जंगेषु रोड कुम्हारहट्टी तक रास्ता खुला रखा गया है। इसके साथ ही सोलन से चंडीगढ़ जाने के लिए वाया भोजनगर बनासर कामली रोड़ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके चलते छोटी गाड़ियां दूसरे रास्ते से शिमला जा रही है पर बड़ी गाड़ियां व ट्रक फंसे हुए हैं। इसके साथ ही मलबा हटाने का काम जारी है और इसे ठीक करने में अभी 2 से 3 दिनों का समय लग सकता है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

                                                        


 

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!