Edited By Vatika,Updated: 23 Nov, 2026 04:02 PM

पेक स्थित हिमालय हॉस्टल में शनिवार देर रात बी. टैंक थर्ड ईयर के स्टूडेंट आदित्य ने फंदा लगा
चंडीगढ़(सुशील राज): पेक स्थित हिमालय हॉस्टल में शनिवार देर रात बी. टैंक थर्ड ईयर के स्टूडेंट आदित्य ने फंदा लगा लिया। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच में पता चला कि वह पढ़ाई को लेकर परेशान रहता था।
ओडिशा निवासी आदित्य शनिवार दोपहर से कमरे से बाहर नहीं आया था। रात को खाना खाने भी नहीं आया और न ही फोन रिसीव किया। रात 11 बजे हॉस्टल के साथियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, जो अंदर से बंद था। छात्रों ने हॉस्टल वार्डन और पुलिस को सूचना दी। रात 11:30 बजे सैक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजे तोड़ने पर देखा कि शव लटक रहा था। पुलिस फंदे से उतार कर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
पहले भी की थी कोशिश
आदित्य ने कुछ महीने पहले भी इसी हॉस्टल में आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन तब साथियों ने बचा लिया। उस समय कुछ पेपरों में फेल होने की बात सामने आई थी। परिजन चंडी गढ़ आकर कई दिन तक हॉस्टल में बेटे के साथ रुके थे। पेक प्रबंधन ने काउंसिलिंग भी करवाई थी। कुछ दिनों पहले एग्जाम के दौरान उसके पास मोबाइल मिला था। हालांकि कोई केस नहीं बनाया गया था।