जनगणना-2027: घर बैठे खुद दर्ज करें परिवार और मकान की जानकारी, 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2026 08:56 AM

census 2027

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि जनगणना-2027 के दूसरे चरण के..

अमृतसर(नीरज): डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत शुरू की गई स्व-जनगणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और 30 नवम्बर 2026 तक अपने परिवार तथा मकान से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि स्व-जनगणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवम्बर 2026 तक जारी रहेगी।

इस दौरान नागरिक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपने परिवार और घर से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं। जानकारी सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एक विशिष्ट स्व-जनगणना पहचान संख्या (एस.ई. आई.डी.) जारी की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकारघर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। जो नागरिक पहले ही स्व-जनगणना कर चुके होंगे, उन्हें घर पहुंचने वाले गणनाकारों को अपनी एस. ई. आई. डी. उपलब्ध करवानी होगी, ताकि ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके।

उन्होंने जिलेवासियों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों तथा मित्रों को भी स्व-जनगणना के प्रति जागरूक करने की अपील की। दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़े प्रभावी योजनाएं बनाने और नीतियां निर्धारित करने का आधार होते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों, परिवहन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की योजना तैयार करती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनगणना के दौरान नागरिकों से प्राप्त जानकारी निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!