CBSE 10वीं-12वीं की Date sheet जारी, जानें कब होंगे Exams

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2023 08:19 AM

cbse 10th 12th exam date released know when

हालांकि इसमें भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडैंट्स को फेल घोषित कर दिया जाएगा

लुधियाना: सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल कंपार्टमैंट परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार कक्षा 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल के लिए कंपार्टमैंट परीक्षा का आयोजन 6 से 20 जुलाई तक किया जाएगा।

10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडैंट्स के लिए यह कंपार्टमैंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि इसमें भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडैंट्स को फेल घोषित कर दिया जाएगा। सी.बी.एस.ई. के रैगुलर स्टूडैंट्स के लिए कंपार्टमैंट परीक्षा का आयोजन संबंधित स्कूल में ही किया जाएगा। वहीं, प्राइवेट स्टूडैंट्स के लिए यह परीक्षा थ्योरी एग्जाम के लिए तय किए गए केंद्र पर ही होगी।

आई.सी.एस.ई 10वीं व आई.एस.सी. 12वीं की कंपार्टमैंट परीक्षाएं 12 जुलाई से
काऊंसिल
 फॉर द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) की ओर से कंपार्टमैंट और इंप्रूवमैंट परीक्षा के लिए आई.एस.सी.ई. और आई.एस.सी. डेटशीट जारी कर दी गई है। कंपार्टमैंट परीक्षा के लिए आई.सी.एस.ई., आई.एस.सी. एडमिट कार्ड आधिकारिक वैबसाइट पर जुलाई के पहले सप्ताह में उपलब्ध होंगे। यह डेटशीट ऑफिशियल वैबसाइट पर उपलब्ध है। आई.सी.एस.ई. 10वीं कंपार्टमैंट परीक्षा 12 व 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि आई.एस.सी. 12वीं कंपार्टमैंट परीक्षा 12 से 19 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। आई.सी.एस.ई. 10वीं की कंपार्टमैंट परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी, जबकि आई.एस.सी. 12वीं की कंपार्टमैंट परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस प्रकार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रश्न पत्र छात्रों को क्रमशः सुबह 10:45 बजे दोपहर 1:45 बजे दिया जाएगा।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!