पंजाब सरकार द्वारा भीड़, जुलूसों और धरनों से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी

Edited By Vatika,Updated: 08 Nov, 2018 10:09 AM

captain amarinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की हिदायतों पर कार्य करते हुए गृह मामलों और न्याय विभाग ने जुलूसों, भीड़, प्रदर्शनों, धरनों और मार्चों के साथ-साथ त्यौहारों दौरान बड़े स्तर पर लोगों के जलसे को नियंत्रित करने के लिए डिप्टी कमिश्नरों, जिला पुलिस...

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की हिदायतों पर कार्य करते हुए गृह मामलों और न्याय विभाग ने जुलूसों, भीड़, प्रदर्शनों, धरनों और मार्चों के साथ-साथ त्यौहारों दौरान बड़े स्तर पर लोगों के जलसे को नियंत्रित करने के लिए डिप्टी कमिश्नरों, जिला पुलिस मुखियों और पुलिस कमिश्नरों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अमृतसर रेल हादसे के मृतकों और घायलों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने गृह सचिव को विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए कहा था। उन्होंने एन.एस. कलसी को धार्मिक और सामाजिक भीड़ के लिए आज्ञा लेने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए कहा था जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!