खुद को कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का पी.ए बता कर ठगे 4 लाख 50 हजार रुपए

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Nov, 2021 05:55 PM

calling himself the pa of cabinet minister razia sultana

खुद को कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का पी.ए बता कर 4 लाख 50 हजार रुपए ठगने वाले व्यक्ति विरुद्ध थाना सदर की पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में प्रेम सिंह पुत्र सविंदर सिंह ने बताया

बटाला (साहिल): खुद को कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का पी.ए बता कर 4 लाख 50 हजार रुपए ठगने वाले व्यक्ति विरुद्ध थाना सदर की पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में प्रेम सिंह पुत्र सविंदर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी जालंधर के नजदीक गांव जंडियाला में हुई थी, जिसके ससुराल पक्ष वाले उसे परेशान करते थे। उसने बताया कि उनका एक रिश्तेदार रविंदर सिंह अक्सर दरबार साहिब अमृतसर जाता था। उसकी मुलाकात बलिहार सिंह पुत्र रेशम सिंह से हुई। जान-पहचान होने के बाद रविंदर ने बताया कि बलिहार पंजाब सरकार की मंत्री रजिया सुल्ताना का पी.ए. है। अगर उन्हें कोई काम हो तो बताए। प्रेम सिंह के अनुसार इसके बाद उक्त रिश्तेदार ने कहा कि बेटी का झगड़े संबंधी मसला कैबिनेट मंत्री के पी.ए. को बोल कर करवा देते हैं, जिस पर बलिहार उनके घर आया। उसने कहा कि वह एस.एस.पी जालंधर से फोन पर बात करके आपकी बेटी का मसला हल करवा देगा। 

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि इससे उस व्यक्ति ने उसके बेटे गुरप्रीत सिंह की पढ़ाई संबंधी पूछा तो उसने उसे सारी जानकारी दे दी। इसके बाद पी.ए. ने कहा कि वह मंत्री साहिबा को कह कर इसे पटवारी की सरकारी नौकरी दिला देगा, जिसके लिए 9 लाख रुपए देंने होंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार 19 जनवरी 2021 को बलिहार सिंह फिर उनके घर आया। गुरप्रीत के स्कूल के सर्टीफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज ले लिए और साढ़े 4 लाख रुपए का चैक पी.ए. के नाम पर काट दिया। उसने बताया कि चेक क्लियर होने के दो दिन बाद फिर वह उनके घर आया और कहने लगा कि आपकी बेटी के काम के चलते जालंधर एस.एस.पी को मिलने जाना है। इसलिए गाड़ी में तेल डलवाने के लिए पैसे मांगे और उसने बलिहार को 3000 रुपए दे दिए।

उन्होंने बताया कि बलिहार ने न तो बेटी के ससुराल के साथ झगड़े का कोई निपटारा करवाया और न ही गुरप्रीत की नौकरी के बारे में कुछ बताया। पैसे लेने के बाद वह टाल-मटोल करने लग गया। थाना घणीए के बांगर के एस.एच.ओ. अमोलकदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच डी.एस.पी फतेहगढ़ चूड़ियां द्वारा की गई। जांच के बाद एस.एस.पी. बटाला के आदेशों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!