CAA नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं : अनुराग ठाकुर

Edited By swetha,Updated: 03 Jan, 2020 09:04 AM

caa is a law to give citizenship not to take anurag thakur

2009 में मनमोहन सिंह व तरुण गोगोई सरकार में बने थे डिटैंशन सैंटर

अमृतसर(कमल): केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा संसद में पारित नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सी.ए.ए.) पर देश की जनता तथा भाजपा कार्यकत्र्ताओं में जन जागरूकता शुरू करने के लिए केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर अपने अमृतसर दौरे में खन्ना स्मारक पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक भी थे। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सी.ए.ए. नागरिकता देने का कानून है, न कि लेने का। 

इस कानून को लेकर कांग्रेस व विपक्षी दल भ्रम फैलाने से बाज आएं। उन्होंने कहा कि सी.ए.ए. में देश के किसी भी नागरिक को अपनी नागरिकता सिद्ध करने या छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने इस कानून के माध्यम से हमारे पड़ोसी देश बंगलादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में दशकों से धार्मिक उत्पीडऩ के शिकार ङ्क्षहदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय लोगों के लिए भारत में नागरिकता लेने की राह आसान की है। इस कानून की तारीफ होनी चाहिए थी पर कांग्रेस व उसके सहयोगी दल राजनीतिक लाभ के लिए लोगों से झूठ बोलकर व उन्हें भ्रमित कर आपसी सौहार्द व शांति भंग करने में लिप्त हैं। 

2009 में मनमोहन सिंह व तरुण गोगोई सरकार में बने थे डिटैंशन सैंटर 

अनुराग ने कहा कि डिटैंशन सैंटर पर भी कांग्रेस झूठ बोल रही है। सच्चाई ये है कि वर्ष 2009 में जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री व तरुण गोगोई असम के मुख्यमंत्री थे तब डिटैंशन सैंटर बनाए गए थे। 
13 दिसम्बर 2011 को पी.आई.बी. की एक खबर से स्पष्ट है कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान डिटैंशन सैंटर बनाए गए थे। एन.आर.सी. भी कांग्रेस की ही देन है जिसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1985 में असम समझौते के दौरान सामने लाए और कानून बनाया। सोनिया गांधी एवं मनमोहन सिंह ने इसमें संशोधन किया, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असम में लागू किया पर कांग्रेस भाजपा का नाम लेकर देश भर में झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय अगर कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन न किया होता तो आज सी.ए.ए. की जरूरत नहीं पड़ती। कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाकर व मुस्लिम महिलाओं को 3 तलाक से निजात दिला कर मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना को मजबूत किया है। अनुराग ठाकुर ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!