Bus Strike: आज से 3 दिन नहीं चलेंगी बसें, झेलनी पड़ेगी लोगों को परेशानी, जानें क्यों...

Edited By Vatika,Updated: 09 Jul, 2025 09:04 AM

bus strike

उनकी एक दिवसीय हड़ताल देश की ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर घोषित हुई थी।

चंडीगढ़: पी. आर.टी.सी. पंजाब रोडवेज और पनबस कॉट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ-साथ कांट्रैक्ट पी.आर.टी.सी. वर्कर्स यूनियन (आजाद 31/2007) 9 जुलाई को बसों का चक्का जाम रखेगी। हालांकि पी. आर.टी.सी., पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 9 से 11 जुलाई तक बसों का चक्का जाम रखने की घोषणा की है।

हड़ताल के कारण यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पी. आर. टी. सी. मैनेजमेंट ने मंगलवार को पंजाब के सभी डिपुओं में अपने पक्के मुलाजिमों की मीटिंग बुलाई और सभी को बुधवार सबह से लंबी दूरी के सभी रूट चलाने का ऐलान कर दिया। दिन के समय पी. आर.टी.सी., पंजाब रोडवेज और पनबस अपने कितने रूट चला पाएगी, इसको लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई पुख्ता जानकारी सांझा नहीं की गई है। कांट्रैक्ट पी. आर. टी. सी. वर्कर्स यूनियन (आजाद 31/2007) के प्रदेशाध्यक्ष मनजिंद्र कुमार बब्बू शर्मा ने बताया कि उनकी एक दिवसीय हड़ताल पंजाब सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते समय दौरान 4 लेबर कानून बनाएं हैं, जिन्हें लागू करने से रोकने के लिए उनकी एक दिवसीय हड़ताल देश की ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर घोषित हुई थी।बब्बू शर्मा ने बताया कि इसी साल 20 मई को यूनियन ने केंद्र सरकार से 4 लेबर कानून वापस लिए जाने को लेकर देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की थी। किन्हीं कारणों से यह हड़ताल स्थगित करनी पड़ी थी।

केंद्र सरकार 4 लेबर कानून हर हाल में लागू करने का मन बना चुकी है, इसी कारण इस बार ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 9 जुलाई को हड़ताल की घोषणा हुई है, कांट्रैक्ट पी. आर. टी. सी. वर्कर्स यूनियन (आजाद 31/2007) भी समर्थन देते हुए एक दिवसीय हड़ताल में शामिल हो रही है। दूसरी और पी. आर. टी. सी., पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के पंजाब अध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी मांगों को जान-बूझकर लंबित कर रही है। हड़ताल के दौरान पंजाब के सभी डिपुओं और बस अड्डों के बाहर वे रोष प्रदर्शन कर पंजाब सरकार को अपनी मांगों संबंधी अवगत करवाएंगे। इसके साथ ही 10 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। यदि इसके बाद भी उनकी मांगों को लेकर पंजाब सरकार उनसे बात करने को तैयार नहीं हुई तो उनकी हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी रखी जा सकती है।

कुछ रूटों पर चलेंगी बसें
पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यालयों में तैनात पी. आर.टी.सी. पनबस और पंजाब रोडवेज के सभी पक्के मुलाजिमों को विभिन्न रूटों पर जाने की सूची जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार बुधवार सुबह ही लंबी दूरी की सभी बसों को तय समय पर चलाया जाएगा। सुबह 7 बज के बाद लंबी दूरी के बजाय प्रदेश के विभिन्न रूटों पर बसों को चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यात्रियों की परेशानी को कम किया जा सके।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!