फिर बड़ी वारदात से दहला पंजाब! भीड़ भरे बाजार में चली गोलियां

Edited By Kamini,Updated: 29 Sep, 2025 12:46 PM

bullets fired in a crowded market

पंजाब में फायरिंग की वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक बार फिर बड़ी वारदात से पंजाब दहल उठा।

पंजाब डेस्क : पंजाब में फायरिंग की वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक बार फिर बड़ी वारदात से पंजाब दहल उठा। गत रविवार रात जीरकपुर के बिग बाजार चौक के सामने स्थित लॉटरी मार्केट में किसी बात को लेकर 2 पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि मामला पैसों के लेन-देन का था, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच, जीरकपुर पुलिस के एसपी-कम-डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!