पंजाब: चलती फॉर्च्यूनर पर चली गोलियों, मैकडॉनल्ड्स के पास हुई घटना से दहल उठा इलाका

Edited By Kamini,Updated: 18 Nov, 2026 01:01 PM

bullets fired at fortuner car

शहर में मोटरसाइकिल सवार 2 हमलावरों ने चलती फॉर्च्यूनर गाड़ी को निशाना बनाकर गोलियां चला दी।

जीरकपुर (धीमन): शहर में मोटरसाइकिल सवार 2 हमलावरों ने चलती फॉर्च्यूनर गाड़ी को निशाना बनाकर गोलियां चला दी। मैकडॉनल्ड्स के पास शताबगढ़ जाने वाली सड़क पर हुई इस घटना में गाड़ी में सवार 3 लोग बाल-बाल बच गए। एक गोली गाड़ी की अगली खिड़की और दूसरी दाहिने पिछले हिस्से में लगी। अचानक हुई फायरिंग के बाद ड्राइवर ने हमलावरों से बचने के लिए गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और फॉर्च्यूनर को मोहाली की तरफ भगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में हमले के पीछे जमीन का झगड़ा होने का शक है। पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ सेक्टर-15 के रहने वाले अश्विननंदन अपनी मां के साथ फॉर्च्यूनर में सवार थे।

बताया जा रहा है कि, गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वे मैकडॉनल्ड्स की तरफ से शताबगढ़ रोड की तरफ मोहाली जा रहे थे। इसी बीच, मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों ने उनकी गाड़ी को टारगेट करके 2 गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से गाड़ी में बैठे लोगों में दहशत फैल गई। हमलावरों का सामना करने के बजाय, ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और मोहाली की तरफ भाग गया। गोलियों के निशान फॉर्च्यूनर की अगली खिड़की और दाहिने पिछले हिस्से पर पड़े।

जमीन विवाद की रंजिश के एंगल से जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे जमीन विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश होने की संभावना है। हालांकि, फायरिंग की असली वजह अभी कन्फर्म नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावरों ने पहले से प्लान बनाकर गाड़ी को टारगेट किया था या इसके पीछे कोई और वजह थी।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शाम को शहर की मेन रोड पर खुलेआम फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिहायशी इलाकों और मेन सड़कों को जोड़ने वाली सड़क पर इस तरह की घटना ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के सामने अब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!