पहले पिलाई शराब, फिर पत्थर मार कर बेरहमी से कर दिया कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Nov, 2020 11:26 AM

brutally murdered a young man

फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सना हुआ पत्थर जब्त किया है.......

चंडीगढ़(सुशील): सैक्टर-44 लेबर चौंक के पास खून से लथपथ प्लम्बर का शव मिला। मृतक के सिर और मुंह पर पत्थर मार कर उसका कत्ल किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून से सना हुआ पत्थर जब्त किया है और कुछ सैंपल भी लिए हैं। मृतक की पहचान जसपाल (32) निवासी जगतपुरा के रूप में हुई है। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने शव को जी.एम.एस.एच.-16 के मुर्दा घर में रखवा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जसपाल के साथियों ने शराब पिलाने के बाद उसका कत्ल किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे लैंटर का काम करने वाला राजिन्दर सैक्टर-44 स्थित लेबर चौंक पर दिहाड़ी के लिए आया था। उसने देखा कि चौंक के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके सिर की एक ओर और नाक पर पत्थरों से वार किए गए थे। जांच में पता चला कि जसपाल का कत्ल उसके साथ काम करने वाले लोगों ने किया है। पुलिस पता कर रही है कि आखिरी बार वह किन लोगों के साथ गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!