Edited By Vatika,Updated: 30 Apr, 2024 02:11 PM
इस दुख की घड़ी में डी.जी.पी. सहित पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार से दुख व्यक्त किया है।
पंजाब डेस्कः फतेहगढ़ साहिब के आई.पी.एस. कपल जिला पुलिस प्रमुख रवजोत ग्रेवाल और जगराओं जिला पुलिस प्रमुख नवनीत बैंस को उस समय गहरा सदमा लगा, जब उनकी 4 साल की बेटी नायरा की अचानक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक खाना खाते समय नायरा के गले में कुछ फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। इस दौरान नायरा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गय, पर उसकी मौत हो गई। मासूम बेटी की मौत के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस दुख की घड़ी में डी.जी.पी. सहित पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार से दुख व्यक्त किया है।