Breaking News: पंजाब में ट्रिपल मर्डर, फैली सनसनी

Edited By Urmila,Updated: 09 Nov, 2024 02:08 PM

breaking news triple murder in punjab sensation spreads

पंजाब के गढ़शंकर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के नामी गांव मोरांवाली में 3 युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के गढ़शंकर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के नामी गांव मोरांवाली में 3 युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस ट्रिपल मर्डर से लोगों में सनसनी फैल गई है। मृतक युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह मनी, मुख्त्यार सिंह सुक्खा व शरण के तौर पर हुई है। 

tripple murder punjab

बताया जा रहा है कि गढ़शंकर स्थित नशा छुडाओ केंद्र के नजदीक युवकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची हुई है जांच में जुट गई है। वहीं मृतक शवों को गढ़शंकर के अस्पताल ले जाया गया है। 

tripple murder

शुरुआती जांच में पता चला है कि पहले ये हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्र चला रहे थे और बाद में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। अब आपसी दुश्मनी के चलते एक-दूसरे पर हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!