Breaking : पंजाब में पूर्व कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Dec, 2023 07:43 PM

breaking former congress mla arrested in punjab

पठानकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

पठानकोट : पठानकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंद्र पाल भोआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माइनिंग विभाग के आफिसरों के साथ विवाद के बाद भोआ की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल अवैध खनन को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल भोआ की माइनिंग आफिसरों के साथ तू-तू,मैं मैं हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा है। भोआ पर माइनिंग साइट पर पहुंची टीम के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में विघ्न डालने के आरोप में उक्त पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। नाजायज माइनिंग पर पंजाब की मान सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को पठानकोट में नाजायज माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ को गिरफ़्तार कर लिया है। जोगिंदर पाल पर नाजायज़ माइनिंग करवाने का आरोप लगे हैं।

बता दें कि "मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अवैध खनन में लिप्त पाए जाने के बाद भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार और अवैध कृत्यों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की पुष्टि की है। शुक्रवार को रावी नदी के पास पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ की पत्नी के स्वामित्व वाली क्रशर साइट पर नाजायज माइनिंग पकड़ी गई। मौके पर एसडीओ माइनिंग पहुंचे हुए थे। जिन्होंने पॉकलेन मशीनों और टिप्परों के जरिए भारी मात्रा में खनन की पुष्टि की।

जोगिंदर पाल भोआ ने कानूनी प्रक्रिया में भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की। लेकिन प्रशासन ने उन्हें और उनके एक सहयोगी सुरजीत सिंह उर्फ लाडी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर भी बरामद किया गया है। खनन पदाधिकारी के बयान पर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ समेत सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!