Edited By Vatika,Updated: 22 Feb, 2023 10:34 AM

दरअसल, मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है।
पंजाब डेस्कः पंजाब के पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा विजिलेंस की रडार पर है। दरअसल, मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है।
विजिलेंस ब्यूरो की जांच में सामने आया है कि मोहिंदरा और उनके परिवार ने पिछले 6 सालों की आय से अधिक पैसा खर्च किया है, जिस कारण उन्हें 24 फरवरी को मोहाली के विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने मोहिंद्रा की संपत्तियों की जांच करने के लिए अधिकारियों को भी पत्र भी लिखा है। आपको बता दें कि मोहिंदरा कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहै है। ब्रह्म मोहिंदरा से पहले 5 पूर्व मंत्री आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस के घेरे में हैं।