Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 10:45 AM
पुरानी अनाज मंडी के पास देर रात एक सरसों के तेल की फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पटियाला(बलजिंदर) : पुरानी अनाज मंडी के पास देर रात एक सरसों के तेल की फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट देर रात हुआ। ब्लास्ट के कारण आस-पास की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
इस सम्बन्ध में आसपास के लोगों ने बताया कि रात को ब्लास्ट जैसी आवाज सुनी तो वह शीतला माता मंदिर के पास पहुंचे तो यहां पर सरसों के तेल निकालने वाली एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ पाया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जो फैक्टी मालिक का लड़का बताया जा रहा है।
इस संबंध में दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग पर तो काबू पा लिया लेकिन अाग के कारणों की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।