Punjab: इस जिले के सिविल अस्पताल में जोरदार धमाका, मची अफरा-तफरी

Edited By Kalash,Updated: 15 Nov, 2023 04:17 PM

blast in civil hoospital

आज सुबह सिविल अस्पताल की दूसरी ईमारत में किसी शरारती तत्व द्वारा एक विशाला पटाखा चलाने से अस्पताल में भय का वातावरण बना तथा मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा

गुरदासपुर (विनोद): आज सुबह सिविल अस्पताल की दूसरी ईमारत में किसी शरारती तत्व द्वारा एक विशाला पटाखा चलाने से अस्पताल में भय का वातावरण बना तथा मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। धमाका इतना जोरदार था कि अस्पताल के बाहर ईमारत पर लगी टाईलें तक गिर गई। इक्कठा की गई जानकारी के अनुसार आज सिविल अस्पताल में किसी शरारती तत्व द्वारा अस्पताल की दूसरी ईमारत पर जोरदार धमाका किया गया तथा धमाका इतना जोरदार था कि अस्पताल में मरीजों मे दहशत का वातावरण बन गया। धमाके के कारण अस्पताल में धुआं इतना अधिक फैल गया कि चारों तरफ धुआं ही दिखाई दिया।

इस धमाकें के कारण मरीज अपने बैड छोड़ कर अस्पताल की ईमारत से बाहर आ गए जबकि अस्पताल में मरीजों के साथ आए अभिभाविकों में भी दहशत फैल गई। सिविल अस्पताल के कर्मचारियों को तो यह भी पता नही चल रहा था कि अस्पताल में हुआ क्या है। धमाके के कारण सिविल अस्पताल में दहशत का वातावरण बन गया। धमाका इतना जोरदार था कि अस्पताल के बाहर ईमारत पर लगी टाईलें भी ईमारत का साथ छोड़ नीचे एक शैड पर गिर गई। जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान होने से बच गया।

इस संबंधी सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. चेतना के अनुसार धमाका किसी आतिशबाजी के पटाखे से किया गया लगता है, पंरतु धमाकार जोरदार था। उन्होने कहा कि इस संबंधी जहां पुलिस को सूचित किया गया है वही पर अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

क्या कहना है लोगों का:

इस संबंधी सिविल अस्पताल में आए लोगों ने कहा कि यह सुरक्षा संबंधी एक बड़ी चूक है। यदि शरारती तत्व आतिशबाजी का बम चला कर जोरदार धमाका कर सकता है तो देश विरोधी ताकतें क्या नहीं कर सकती। लोगों ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल में पुलिस चौंकी बनी हुई है तथा सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हुए है। आरोपी का बच कर निकल जाना तथा एक बड़े पटाखा बम के साथ अस्पताल में प्रवेश करना भी चिंता का विषय है तथा सुरक्षा की चूक है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!