Punjab में Toll Plaza Free करने को लेकर बड़ी Update

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2024 01:35 PM

big on making toll plaza free in punjab

भारतीय किसान यूनियन आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर

लुधियाना: भारतीय किसान यूनियन आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची। किसानों के टोल प्लाजा पर धरना देने की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली तो पुलिस प्रशासन भी टोल प्लाजा पर पहुंच गया। इस पर ACP वेस्ट गुरदेव सिंह थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे।

उन्होंने किसान यूनियन के अध्यक्ष को टोल प्लाजा पर धरना देने से रोका, लेकिन किसान यूनियन ने टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान कर दिया। ACP वेस्ट गुरदेव सिंह ने किसान संगठनों को मांगों को लेकर 2 दिन का समय देने को कहा गया। उन्होंने कहा कि वह खुद किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।  इसके बाद किसानों ने टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन नहीं किया और किसान यूनियन बिना विरोध प्रदर्शन किए ही टोल प्लाजा से वापस चले गए.।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!