Edited By Urmila,Updated: 21 Jul, 2023 12:49 PM

मुख्यमंत्री मान के आदेशों के अनुसार पंजाब में भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जालंधर: मुख्यमंत्री मान के आदेशों के अनुसार पंजाब में भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसके चलते भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस आए दिन शिकंजा कसती हुई नजर आ रही है। ऐसा ही भ्रष्टाचार का मामला थाना पतारा से सामने आया है जहां विजिलेंस ने ए.एस.आई. राम प्रकाश को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. ने किसी झगड़े के मामले में आरोपी जसरवीर सिंह की शमूलियत नहीं दिखाने को लेकर 30 हजार रुपए की रिश्वात मांगी थी। इस बीच पीड़ित ने बताया कि ए.एस.आई. को उक्त मामले में एक किस्त पहले दे चुका है। अब वह दूसरी किस्त देने जा रहा था जब उसने इसकी सूचना विजिलेंस को दी। विजिलेंस शिकायत मिलने के बाद जांच में जुट गई और ए.एस.आई. राम प्रकाश को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here