Edited By Urmila,Updated: 13 Jan, 2023 01:54 PM

सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है कि एक और पूर्व मंत्री विजिलेंस की रडार पर हैं।
चंडीगढ़: सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है कि एक और पूर्व मंत्री विजिलेंस की रडार पर हैं। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह कांगड़ विजिलेंस की जांच के घेरे में हैं। पूर्व मंत्री कांगड़ पर आय से अधिक जायदाद होने के आरोप लगे हैं जिसके चलते विजिलेंस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ की जायदाद का बेरवा जुटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त पूर्व मंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांगड़ कैप्टन अमरेंदर सिंह के समय खास मंत्री रहे थे। कांगड़ के पास राजस्व विभाग की जिम्मेदारी थी। गौरतलब है कि पहले भी कई पूर्व मंत्री विजिलेंस की रडार पर चल रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here