Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2023 09:16 AM

आरोपी ने कहा कि वह घर में अकेला रहता है। 10 सालों से उसे काम नहीं मिल रहा था। रोजाना पाठ भी करता था। आज गुस्से में आकर अंग फाड़ दिए।
दोराहा: दोराहा के नजदीकी गांव लंडा में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने घर के अंदर गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए। सरेआम जब व्यक्ति बेअदबी कर रहा था तो पड़ोसियों ने अपनी छत से इसका वीडियो बनाया और स्थानीय लोगों को प्रसारित किया।
इस घटना का पता चलने के बाद कुछ युवक घटनास्थल पर पहुंचे और बेअदबी करने वाले की पिटाई की गई। इसके ब बाद उसे थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह (41) पुत्र अवतार सिंह, निवासी गांव लंडा थाना दोराहा जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गुरदीप सिंह ने पहले गुटका श्री नितनेम साहिब के अंग फाड़े व उसके बाद उनके ऊपर जूता रखकर बेअदबी की। जैसे कि अकसर देखा जाता है कि बेअदबी के बाद कहा जाता है कि आरोपी मानसिक रोगी है।
इसे लेकर पहले ही वीडियो में यह साबित किया गया कि बेअदबी करने वाला मानसिक रोगी नहीं है। उसे हर चीज की पहचान है। उसने जानबूझकर यह अपराध किया है। वीडियो में जब आरोपी अपना गुनाह स्वीकार कर रहा था तो उसे बेअदबी करने का कारण पूछा गया। आरोपी ने कहा कि वह घर में अकेला रहता है। 10 सालों से उसे काम नहीं मिल रहा था। रोजाना पाठ भी करता था। आज गुस्से में आकर अंग फाड़ दिए।