तेजधार हथियारों से बैंक कर्मी की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 May, 2022 04:58 PM

bank worker killed with sharp weapons dead body found in blood

समराला के नजदीकी गांव माणकी के एक 25 वर्षीय नौजवान का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया गया। मृतक लड़का कल से घर से गायब था और आज सुबह उसकी लाश पास के एक गांव के खेतों में पड़ी हुई मिली है।

समराला (गर्ग, बंगड़): समराला के नजदीकी गांव माणकी के एक 25 वर्षीय नौजवान का तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया गया। मृतक लड़का कल से घर से गायब था और आज सुबह उसकी लाश पास के एक गांव के खेतों में पड़ी हुई मिली है।

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार रणजोध सिंह (25) पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव माणकी खन्ना में किसी प्राईवेट बैंक में नौकरी करता था, को कल उसके किसी जानकार ने फोन करके बुलाया था। मृतक के पिता ने बताया कि रात भर वह अपने बेटे का इन्तज़ार करते रहे, परन्तु वह घर नहीं लौटा। आज सुबह गांव सलौदी में उसकी लाश खेत में पड़ी हुई मिली। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनके लड़के के शरीर पर काफी चोटों के निशान थे और खेत मालिक किसान की तरफ से उसके खेतों में लाश पड़ी हुई देख कर समराला पुलिस को सूचना दी। उधर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया गया है और जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!