पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति का खौफनाक कदम, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Jun, 2025 06:53 PM

bank manager hurt by illegal relations takes a horrific step

पत्नी के कथित अवैध संबंधों का पता चलने पर एक बैंक मैनेजर पति द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बरनाला/महलकलां (विवेक सिंधवानी, रवि): पत्नी के कथित अवैध संबंधों का पता चलने पर पति द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक दो बच्चों का पिता था, जोकि बैंक में मैनेजर के पद पर था। जानकारी के अनुसार थाना महलकलां की एस.एच.ओ. किरणजीत कौर ने बताया कि महलकलां से संबंधित एक 37 वर्षीय बैंक मैनेजर तरुण कुमार ने बीती रात कोई जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में शोक और हैरानी का माहौल है।
 
जांच अधिकारी गुरसिमरनजीत सिंह ने इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के भाई अनिल कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी महलकलां के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अनिल कुमार ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि उनके भाई तरुण कुमार ने अपनी पत्नी काजल रानी और उसके कथित प्रेमी सुखचैन सिंह उर्फ प्रीत पुत्र जगरूप सिंह निवासी महलकलां के अवैध संबंधों के कारण यह घातक कदम उठाया है।

पुलिस ने इन बयानों के आधार पर एफ.आई.आर. नंबर 41 दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। मृतक तरुण कुमार अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गया है, जिनकी उम्र लगभग 11-12 साल है। इस दुखद घटना ने न केवल परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है, बल्कि इन बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय कर दिया है। इतनी कम उम्र में पिता का साया उठ जाने से बच्चों पर पड़ने वाले मानसिक और भावनात्मक प्रभाव का अंदाजा लगाना मुश्किल है। परिवार और शुभचिंतक इस दुख की घड़ी में गहरे सदमे में हैं। यह घटना समाज में विवाहेतर संबंधों और उसके भयानक परिणामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि वे सभी आवश्यक सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!