सेखों-आशु विवाद में बैंस की Entry,दी यह नसीहत

Edited By swetha,Updated: 24 Feb, 2020 04:12 PM

निलबिंत डी.एस.पी. बलविंद्र सिंह सेखों और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु विवाद में अब लुधियाना के विधायक सिरमरजीत सिंह बैंस भी कूद पड़े है।

लुधियाना:निलबिंत डी.एस.पी. बलविंद्र सिंह सेखों और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु विवाद में अब लुधियाना के विधायक सिरमरजीत सिंह बैंस भी कूद पड़े है। बैंस ने कहा कि रूक-रूक कर सेखों को बातें याद आ रही हैं, उनको चाहिए कि यदि उनके पास मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ कोई सबूत हैं तो उनको अदालत में पेश करें,जिससे उचित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भी सेखों की तरफ से भारत भूषण पर लगाए गए आरोपों की जांच करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि सेखों कीतरफ से कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर 1992 में लुधियाना बम धमाके में शामिल होने के आरोप लगाए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!