Edited By Updated: 06 Dec, 2016 06:51 PM
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन पर दुख जताया है।....
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन पर दुख जताया है।
प्रकाश सिंह बादल ने आज यहां जारी शोक संदेश में जयललिता को एक महान नेता बताते हुए कहा कि वह सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में नया मुकाम स्थापित करके राज्य को तरक्की की राह ले गई। उन्होंने राज्य की गरीब जनता के कल्याण के लिए जो काम किए उससे वह लोगों के दिलों में बस गई। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।