Edited By swetha,Updated: 05 Jun, 2019 08:29 AM
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अविनाश राय खन्ना को केंद्रीय अनुशासन समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
चंडीगढ़(शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अविनाश राय खन्ना को केंद्रीय अनुशासन समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
गौरतलब है कि खन्ना वर्तमान में पार्टी उपाध्यक्ष हैं और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गोवा व त्रिपुरा के प्रभारी भी हैं। खन्ना पंजाब विधानसभा में विधायक, लोकसभा व राज्यसभा में सांसद तथा पंजाब ह्यूमन राइट्स कमीशन के मैंबर भी रह चुके हैं। खन्ना ने शाह का नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद किया।