अश्विनी शर्मा बने पंजाब भाजपा अध्यक्ष

Edited By Vaneet,Updated: 17 Jan, 2020 06:33 PM

ashwini sharma becomes punjab bjp president

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को शुक्रवार को ...

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को शुक्रवार को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव प्रभारी अनिल सरीन और केन्द्रीय चुनाव आब्जर्वर महेश गिरि ने शुक्रवार को स्थानीय देश भगत यादगार हाल में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शर्मा के नाम की घोषणा की। 

Image result for अध्यक्ष अश्विनी शर्मा

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद् के लिए 16 जनवरी को स्थानीय सकिर्ट हाऊस में चुनाव प्रक्रिया आरम्भ हुई थी जिसमें अध्यक्ष पद के लिए केवल शर्मा ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय परिषद के 13 सदस्यों, मस्टर मोहन लाल (पठानकोट), तीक्ष्ण सूद (होशियारपुर), इकबाल सिंह लालपुरा, धर्मपाल राव (फतेहगढ़ साहिब) , डॉ दिलबाग राय (होशियारपुर), लक्मीकांता चावला (अमृतसर), मोहन लाल गर्ग (बठिंडा), प्रेम गुगलानी (संगरूर), केवल कुमार (अमृतसर), सुरजीत ज्याणी (फिरोजपुर), डॉक्टर बलदेव चावला (अमृतसर), ओंकार सिंह पाहवा, मोहिन्दर भगत (जालंधर) के नामों की भी घोषणा की।

शर्मा पठानकोट से विधायक रह चुके हैं और 2010 में पंजाब भाजपा की बागडोर संभाल चुके हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर बूथ अध्यक्ष से शुरू किया था। वह मंडल अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री, भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के प्रदेश अध्यक्ष रहते इन्हें प्रदेश युवा मोर्चा की बागडोर दी गई थी। इसके बाद राजेन्द्र भंडारी के कार्यकाल में प्रदेश महामंत्री भाजपा भी नियुक्त किया गया। 2010 में पार्टी ने इन्हें प्रदेश की बागडोर दी। इनके नेतृत्व में भाजपा 23 में से 12 विधानसभा सीटें जीती थी। 2012 में शर्मा पठानकोट से विधायक चुने गए। 

इस अवसर पर पूव्र प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, पूर्व केन्द्रीय राजय मंत्री विजय सांपला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, मास्टर मोहन लाल, तीक्षण सूद, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस के डी भंडारी, प्रदेश पदाधिकारी मोहिन्द्र भगत, जिला प्रधान ग्रामीण अमरजीत सिंह अमरी और अन्य नेता मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!