Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Nov, 2021 03:49 PM
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह के इस्तीफा देने के बाद से ही पंजाब कांग्रेस में हलचल हो रही है। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया। उन्होंने पद संभालते ही कैबिनेट.......
चंडीगढ़: ए.पी.एस. दयोल ने आज एडवोकेट जनरल के पद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा सी.एम. हाऊस में जाकर मुख्यमंत्री को दिया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह के इस्तीफा देने के बाद से ही पंजाब कांग्रेस में हलचल हो रही है। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया गया। उन्होंने पद संभालते ही कैबिनेट में काफी फेरबदल किए। कई नए कैबिनेट मंत्री नियुक्त किए गए। ए.पी.एस. दयोल को एडवोकेट जनरल का पद सौंपा गया, इससे पहले अतुल नंदा ए.जी. के पद पर नियुक्त थे।
यह भी पढ़ें: सरकारी पैसों के लेनदेन को लेकर मुख्यमंत्री चन्नी ने किया बड़ा ऐलान
बतां दे ए.पी.एस. दयोल को ए.जी. का पद देने से पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एतराज जताया था। इसी एतराज के चलते नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिस पर हाईकमान ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here