सरहद पर फिर से घुसपैठ, भारत-पाक बार्डर से 4 किलोमीटर तक अन्दर घुसा ड्रोन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Feb, 2026 12:04 AM

another infiltration attempt at the border

भारत-पाकिस्तान बार्डर पर ड्रोन के हालात यह बन चुके हैं कि पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया ड्रोन भारतीय इलाके में चार किलोमीटर तक अन्दर घुस गया और हैरोइन की खेप फैकने के बाद वापस लौट गया।

अमृतसर  (नीरज): भारत-पाकिस्तान बार्डर पर ड्रोन के हालात यह बन चुके हैं कि पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया ड्रोन भारतीय इलाके में चार किलोमीटर तक अन्दर घुस गया और हैरोइन की खेप फैकने के बाद वापस लौट गया। जानकारी के अनुसार गांव टांडा में बी.एस.एफ. व पुलिस की तरफ से ज्वाइंट ऑप्रेशन किया गया और ड्रोन से फैकी गई हैरोइन को उठाने आए साहिलदीप सिंह नाम के तस्कर को टीम ने करोड़ों की हैरोइन सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया तस्कर 22 वर्ष का है।

जानकारी के अनुसार ड्रोन चार से पांच किलोमीटर तक घुसपैठ कर रहा है और तस्करों की तरफ से ऐसे गांवों में ड्रोन से हैरोइन की डिलीवरी करवाई जा रही है, जिनका तस्करी से जुड़ा पुराना इतिहास नहीं है। इन गांवों में भारतीय तस्करों की तरफ से भेजी गई लोकेशन पर ड्रोन से हैरोइन व हथियारों की खेप फैंकी जा रही है और ऐंटी ड्रोन सिस्टम भी फेल नजर आ रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!