छठ पर ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं! कई ट्रेनें घंटों लेट, अमृतसर-मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Edited By Kalash,Updated: 15 Nov, 2026 11:00 AM

amritsar to mumbai special train

छठ पर्व शुरू होने के बाद भी ट्रेनों में रश कम नहीं हुआ है। यूपी-बिहार की और जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है

जालंधर (पुनीत): छठ पर्व शुरू होने के बाद भी ट्रेनों में रश कम नहीं हुआ है। यूपी-बिहार की और जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है, इसके चलते रेलवे स्टेशनों पर रश देखने को मिल रहा है। शनिवार को जालंधर रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान विभिन्न रूटों पर चलने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं, जिसके चलते यात्रियों को प्लेटफार्मों पर इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अमृतसर और मुंबई के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जा रही है।

छेहाटा (अमृतसर) से बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04674/04673 दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन का जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा। रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04674 छेहाटा से 15 नवम्बर को सुबह 8.35 बजे रवाना होगी और सुबह 10.50 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद 10.55 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04673 बांद्रा टर्मिनस से 16 नवम्बर को चलेगी और अगले दिन जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रात 9.45 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद रात 9.50 बजे अमृतसर के लिए रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला कैंट सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे। रेलवे की ओर से इस विशेष ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

सी.सी.टी.वी. रूम से की जा रही निगरानी

वहीं, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सी.सी.टी.वी. रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में लगे कैमरों के माध्यम से यात्रियों की आवाजाही और प्लेटफार्मों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था का तुरंत पता लगाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!