अहम खबर: अमृतपाल सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग को भेजा Legal Notice

Edited By Kamini,Updated: 23 Oct, 2022 07:57 PM

amritpal singh sent legal notice to punjab congress president raja warring

वारिस पंजाब संगठन के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को कानूनी नोटिस भेजा है।

बठिंडा (कुणाल बंसल) : वारिस पंजाब संगठन के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को कानूनी नोटिस भेजा है। यहीं नहीं अमृतपाल सिंह ने राजा वड़िंग से 15 दिन के भीतर माफी मांगने को कहा है, अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कोर्ट में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अमृतपाल सिंह के वकील द्वारा एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हाल ही में कांग्रेस पंजाब के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने मीडिया में अमृतपाल सिंह के खिलाफ देते हुए डी.जी.पी. को पत्र सौंपा गया था, इस संबंध में यह नोटिस भेजा गया है।

बता दें पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव को राजा वड़िंग ने  एक पत्र लिखकर अमृतपाल सिंह की गतिविधियों पर ध्यान देने का आग्रह किया था। उन्होंने इस पत्र में कहा कि  पंजाब को फिर से अलगाववाद और मौतों के युग में नहीं धकेल सकते। युवाओं का जीवन और रक्त बहुत पवित्र है, जिसे काल्पनिक शिकायतों के कारण न तो बहाया जा सकता है और न ही बर्बाद किया जा सकता है। आगे उन्होंने इसमें कहा था कि 29 सितंबर को मोगा के रोडे गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद से अमृतपाल सिंह ने लोगों में डर पैदा किया हैं। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में जिस तरह के भाषण दिए जाते हैं, उससे लोगों में भय का माहौल है। इस आयोजन में बेहद भड़काऊ दलीलें दी हैं। इससे माहौल खराब हो सकता है।यह स्पष्ट होना चाहिए कि अमृतपाल ने ऐसा भाषण क्यों दिया, जो युवाओं को गुमराह कर सके।

आगे लिखते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि वह इंटरनेट मीडिया पर अमृतपाल की पोस्ट पर युवाओं की ओर से आ रहे संदेशों को देखकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि वह एक पंजाबी और देश के नागरिक होने के नाते अमृतपाल की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की अपील करते हैं। 'वारिस पंजाब' नामक अमृतपाल के संगठन का वास्तविक उद्देश्य पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने आसपास हो रही घटनाओं को देखकर हम अपनी आंखें बंद नहीं कर सकते। अमृतपाल दुबई में एक स्थापित व्यवसायी था, इसलिए पुलिस को उसके पंजाब लौटने के कारणों पर नजर रखनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब ने डेढ़ दशक का काला दौर देखा है और एक पूरी पीढ़ी को मरते देखा है। पंजाबी उस स्थिति में वापस नहीं जाना चाहते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!