Edited By Vatika,Updated: 21 Nov, 2026 09:06 AM

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पंजाब पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम उन्हें
अमृतसर: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पंजाब पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम उन्हें फ्लाइट के जरिए अमृतसर एयरपोर्ट लेकर पहुंची, जहां से अब उन्हें उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा ले जाया जा रहा है।
अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की गई थी। अदालत ने उन्हें 3 घंटे की पैरोल दी है। इस दौरान वह आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहेंगे और दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
बता दें कि अमृतपाल सिंह पिछले करीब साढ़े तीन साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्होंने जेल में रहते हुए ही लोकसभा चुनाव लड़ा था और खडूर साहिब सीट से सांसद चुने गए थे।