डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह साथियों सहित भूख-हड़ताल पर, 2 की बिगड़ी तबीयत

Edited By Kamini,Updated: 06 Mar, 2024 02:23 PM

amritpal singh along with colleagues on hunger strike in dibrugarh jail

वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद अमृतसर के 2 साथियों की सेहत बिगड़ गई है। दरअसल, असम की डिब्रूगढ़ जेल में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत बंद अमृतपाल सिंह और उसके 9 साथी बीते 2 सप्ताह से भूख हड़ताल पर हैं। इसी कारण उनके 2 साथियों की सेहत बिगड़ गई है, जिन्हें अब असम के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें :  पंजाब में बारिश की चेतावनी जारी, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

बता दें अमृतपाल व उसके साथी उन्हें पंजाब की जेलों में शिफ्ट करने की मांग लेकर अड़े हुए हैं और कह रहे हैं कि अब वह पंजाब की धरती पर ही अन्न-जल खाएंगे। उक्त मामले की जानकारी वारिस पंजाब दे के लीगल एडवाइजर इमान सिंह खेहरा ने दी है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह व उसके सभी 9 साथी डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर है। इनमें दो साथी जिनका नाम कुलवंत सिंह राओके व गुरमीत सिंह बुकरवाला की तबीयत बिगड़ गई है। कुलवंत सिंह को तो मिर्गी के दौरे पड़ रहे हैं।  

PunjabKesari

यह भी पढ़ें :  Breaking : MP रवनीत बिट्टू सहित इन कांग्रेसी नेताओं को Court से बड़ी राहत

लीगल एडवाइजर इमान सिंह खेहरा ने इस संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब से भी मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि बेइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाते हुए सभी को पंजाब की जेलों में शिफ्ट किया जाए। सभी प्रशासन की तरफ से मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है और उनके बाथरूम में भी कैमरे लगाए गए हैं। आपको यह भी बता दें अमृतपाल व उसके साथियों के भूख हड़ताल पर जाने के बाद उनके परिवार भी भूख हड़ताल पर है। वहीं इमान ने लोगों से श्री दरबार साहिब के पास हैरिटेज स्ट्रीट पर लगाए गए मोर्चे में शामिल होने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!