किसानों के बाद अब इन कर्मचारियों ने खोला पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा, शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Nov, 2023 06:26 PM

after farmers now these employees opened front against government

पंजाब की सहकारी चीनी मिलें आगामी गन्ना पिराई सीजन शुरू होने से पहले विवादों में घिर गई हैं तथा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

भोगपुर (राजेश सूरी) : पंजाब की सहकारी चीनी मिलें आगामी गन्ना पिराई सीजन शुरू होने से पहले विवादों में घिर गई हैं तथा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सभी सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों द्वारा अपनी वाजिब और जायज मांगों को पूरा कराने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। 

इस संबंधी फैडरेशन स्थानीय सचिव अमरीक सिंह, प्रधान प्रेम सिंह और महिंद्रपाल सिंह ने बताया कि सरकार और विभाग केवल कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों की मांगें जैसे कच्चे कर्मचारियों की नियुक्ति, छठा वेतन आयोग लागू करना और  पैंडिंग मौत केसों के वारिसों की नियुक्ति करना आदि मांगें लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है।  उपरोक्त मांगों को पूरा करने के लिए मिल वर्कर्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने 20 नवंबर को वित्त मंत्री पंजाब के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि चीनी मिलों के श्रमिकों की मांगों को चीनी पिराई सत्र शुरू होने से पहले पूरा किया जाएगा। परन्तु खेद का विषय है कि महासंघ के संज्ञान में आया है कि माननीय मंत्री जी द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद सरकार द्वारा इन मांगों की उपेक्षा की जा रही है। इस समय भी राज्य सरकार ने टालने की नीति बनाते हुए चीनी मिलों को चलाने की योजना बनानी शुरू कर दी है, लेकिन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में काफी गुस्सा है। चीनी मिलों के मजदूरों को फिर से हड़ताल शुरू करनी पड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि मांगें पूरी होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी और निकट भविष्य में संघर्ष तेज किया जाएगा।


 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!