सुबह कमरे का मंजर देख पति के उड़े होश, सोचा न था कि होगा कुछ ऐसा

Edited By Kamini,Updated: 24 Jun, 2024 01:23 PM

after a dispute with her husband a woman took a horrifying step

अलका की शादी 4 साल पहले हुई थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी और वर्क फ्रॉम होम चल रहा था।

पंजाब डेस्क : सैक्टर-44 एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद महिला ने पंखे से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान अलका के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सेक्टर-34 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच में पता चला कि शनिवार रात अलका का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों कमरे में सो गए सुबह जब पति उठा तो अलका कमरे में नहीं थी। वह दूसरे कमरे में गया तो अलका ने पंखे से फंदा लगाया हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। अलका की शादी 4 साल पहले हुई थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी और वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। उसके माता-पिता के आने के बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस कार्रवाई करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!