चुनाव पूर्व सर्वे: पंजाब में ‘आप’ सबसे आगे, कांग्रेस निरंतर घटा रही फासला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Nov, 2021 10:10 AM

aap is first in punjab congress reduced its difference

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पूर्व ए.बी.पी.-सी-वोटर सर्वे में जनता के मूड का अनुमान लगाया गया है। यह सर्वे....

चंडीगढ़: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पूर्व ए.बी.पी.-सी-वोटर सर्वे में जनता के मूड का अनुमान लगाया गया है। यह सर्वे 5 राज्यों के 1 लाख 7 हजार से ज्यादा लोगों पर किया गया है। सर्वे नवम्बर के पहले हफ्ते में किया गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले चुनाव पर सबकी नजर है। चुनाव पूर्व पोल सर्वे में पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है, जबकि कांग्रेस लगातार जीत का फासला घटाती दिखाई दे रही है। 2017 में 70 सीट जीतने वाली कांग्रेस को इस बार 42 से 50 सीटें आ रही हैं। हालांकि शिरोमणि अकाली दल को भाजपा के साथ गठबंधन से हटने का फायदा सीटों के रूप में तो नहीं दिख रहा है।  

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री 'चन्नी' के दमदार भाषण ने मोह लिया कांग्रेसियों का दिल

117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 59 है, लेकिन सर्वे में कोई भी दल यह जादुई आंकड़ा छूता नहीं दिख रहा है। सर्वे के अनुसार अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद 52 फीसदी लोग मानते हैं कि कांग्रेस को नुक्सान होगा, जबकि 48 फीसदी मानते हैं कि नुक्सान नहीं होगा। इसके अलावा 65 फीसदी लोगों को लगता है कि अमरिंदर सिंह को साथ लाना भाजपा के लिए फायदे का सौदा नहीं है, जबकि 35 फीसदी को लगता है कि अमरिंदर भाजपा के लिए फायदेमंद होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी हो सकती है। सपा दूसरे बड़े दल के रूप में सामने आ सकती है। प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस की सत्ता का भाग्य खुलता नहीं दिख रहा है। भाजपा को 213 से 221, सपा को 152 से 160, बसपा को 16 से 20, कांग्रेस को 6 से 10 व अन्य को 2 से 6 सीट मिल सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द वहीं राजनीति में आने पर सोनू सूद ने दिया बयान

पंजाब में किसको कितनी सीटें
(कुल सीटें 117, बहुमत : 59)

पार्टी वोट% सीटें
आप 36 47-53
कांग्रेस 35 42-50
शिअद 21 16-24
भाजपा 2 0-1
अन्य 6 0-1

सी.एम. फेस के रूप में चन्नी बने पहली पसंद
पंजाब में अमरिंदर सिंह की बगावत और अंदरूनी कलह के चलते कांग्रेस कई महीनों से असमंजस में है। हालांकि दलित सी.एम. का दाव फायदे का सौदा साबित होता दिख रहा है। पंजाब में 31 फीसदी लोग सी.एम. के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को अपनी पहली पसंद बता रहे हैं, वहीं 21 फीसदी लोग केजरीवाल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोकप्रियता का ग्राफ काफी नीचे गिरा है। सिर्फ 7 फीसदी लोग ही उन्हें सी.एम. के रूप में देखना चाहते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!