आम आदमी पार्टी ने पदाधिकारियों का किया ऐलान, जानें किन्हे मिली जिम्मेदारी
Edited By Kalash,Updated: 27 Aug, 2025 04:29 PM

आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में महिला पदाधिकारियों का ऐलान किया गया है।
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में महिला पदाधिकारियों का ऐलान किया गया है। 'आप' द्वारा पंजाब भर में 9 महिला पदाधिकारियों का ऐलान किया गया है। इसके तहत कृष्णा देवी ग्रेवाल को दोआबा जोन इंचार्ज लगाया गया है। इसके साथ ही जालंधर ग्रामीण से प्रीति शर्मा को जिला इंचार्ज और श्री फतेहगढ़ साहिब से रीना रानी को जिला इंचार्ज घोषित किया गया है।
इसके अलावा गढ़शंकर से परमजीत कौर, गुरदासपुर से रानी देवी, बस्सी पठाना से प्रभजोत कौर, फिरोजपुर ग्रामीण से उर्मिला रानी, बल्लुआना से लाजवंती रानी और मलोट से सुखचैन कौर को हलका कोऑर्डिनेटर लगाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here