त्रिकोणीय गुरदासपुर उपचुनाव में हार-जीत की कुंजी ‘आप’ के हाथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 09:15 AM

aam aadmi party

पंजाब में 11 अक्तूबर को होने जा रहे त्रिकोणीय गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में हार-जीत की कुंजी क्या आम आदमी पार्टी के हाथ में रहेगी? ‘आप’ का पंजाब नेतृत्व सुखपाल सिंह खैहरा व भगवंत मान यही मान कर चुनावी दंगल में उतर रहे हैं।

चंडीगढ़(पराशर): पंजाब में 11 अक्तूबर को होने जा रहे त्रिकोणीय गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में हार-जीत की कुंजी क्या आम आदमी पार्टी के हाथ में रहेगी? ‘आप’ का पंजाब नेतृत्व सुखपाल सिंह खैहरा व भगवंत मान यही मान कर चुनावी दंगल में उतर रहे हैं।

 

कांग्रेस और भाजपा भी दिल्ली वालों को न बुलाए: भगवंत मान
 

गुरदासपुर में होने वाले आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए इस बार आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ही सारा मोर्चा संभालेगी। इस बारे में पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सारे चुनाव की देखरेख पार्टी के पंजाब प्रभारी भगवंत मान और वि.स. में विरोधी दल के नेता सुखपाल खैहरा के हाथ में रहेगी। जल्द ही विदेश से लौट रहे पार्टी के उप-प्रधान अमन अरोड़ा को भी इस चुनाव में अहम ड्यूटी सौंपी जा सकती है। जानकारों की मानें तो इस सारे चुनाव की कमान पंजाब इकाई के हाथ में रहने के चलते पंजाब के आप पार्टी के सभी विधायकों को चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतारा जाएगा। इस मामले बारे जब पार्टी प्रभारी भगवंत मान से बात की गई कि क्या इस बार दिल्ली से प्रचार के लिए नेता बुलाए जाएंगे तो मान का कहना था कि आप पार्टी एक नैशनल लैवल पार्टी है। जानबूझ कर विरोधियों द्वारा दिल्ली इकाई व पंजाब इकाई में मदभेद पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली वालों से इतनी ही अलर्जी है तो कांग्रेस और भाजपा वाले भी अपने दिल्ली के नेताओं को गुरदासपुर में प्रचार करने के लिए न बुलाएं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रचार के लिए दिल्ली से नेताओं को भी बुलाया जा सकता है

 

वोटर पैटर्न
लेकिन गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी एक बार फिर पूरी गंभीरता से अपना भाग्य आजमाने के मूड में है। इसने गुरदासपुर के वोटरों के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए मेजर जनरल (रिटा.) सुरेश खजूरिया की शक्ल में एक राजपूत को मैदान में उतारा है और उसे विश्वास है कि अमरेंद्र सरकार की तथाकथित नॉन-परफॉर्मैंस और अकाली-भाजपा के विरुद्ध जनता में अभी तक मौजूद रोष ‘आप’ के पक्ष में ही काम करेगा। 

 

जोरदार एंट्री
2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जोरदार एंट्री की और 13 में से 4 सीटों पर जीत हासिल कर परंपरागत पाॢटयों को चौंका दिया। गुरदासपुर संसदीय हलके में सुच्चा सिंह छोटेपुर ने आम आदमी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा लेकिन वह जीत न सके। 2017 के विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को गुरदासपुर संसदीय हलके की सभी 9 सैगमैंट्स पर हार का सामना करना पड़ा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!