दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jul, 2025 05:41 PM

a huge fire broke out in a shop in sanam udham singh wala

स्थानीय शहर के सर्राफा बाजार में मन्नत क्लॉथ हाऊस नामक एक कपड़े की दुकान में आज भीषण आग लग गई।

सुनाम उधम सिंह वाला (बांसल): स्थानीय शहर के सर्राफा बाजार में मन्नत क्लॉथ हाऊस नामक एक कपड़े की दुकान में आज भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा सारा कपड़ा और फर्नीचर जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक सुखबीर सिंह सोनी ने भावुक होकर बताया कि उन्हें सुबह करीब 5 बजे फोन आया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुकान में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनका करीब 20 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। सोनी ने खुद को एक गरीब व्यक्ति बताते हुए यह उनके लिए बहुत बड़ी क्षति बताया और सरकार से मुआवजे की मांग की है।

आग बुझाने के अभियान में डेरा सच्चा सौदा के ग्रीन एस सेवक भी फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। 85 सदस्यों सहदेव इन्सां और भगवान इन्सां ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सेवादारों ने आग बुझाने में मदद की, साथ ही दुकान से जला हुआ सामान बाहर निकालने में भी सहयोग किया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!