Edited By Urmila,Updated: 12 Dec, 2023 01:32 PM
2 कर्मचारी जो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
खन्ना : खन्ना के मालेरकोटला रोड पर एक शोरूम की लिफ्ट खराब हो गई। लिफ्ट चौथी मंजिल से सीधे नीचे गिरी। इसमें 2 कर्मचारी सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान नवजोत सिंह (20) निवासी रोहनो खुर्द और गुरबख्श सिंह (22) निवासी बैंक कॉलोनी खन्ना के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों कर्मचारी चौथी मंजिल से पुराने टेलीविजन को लिफ्ट से नीचे ला रहे थे।
अचानक लिफ्ट खराब हो गई। जब लिफ्ट नीचे गिरी तो शोरूम में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत लिफ्ट से बाहर निकाला गया। पहले उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लिफ्ट की मुरम्मत न कराने का आरोप
नवजोत सिंह के गांव रोहनो खुर्द के नंबरदार संतोख सिंह बैनीपाल ने बताया कि कर्मचारियों के मुताबिक लिफ्ट इससे पहले भी खराब हो चुकी है जिसके संबंध में मालिक को कई बार बताया गया था लेकिन लिफ्ट की मुरम्मत नहीं करवाई गई जिस कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में कर्मचारियों की जान भी जा सकती थी। बैनीपाल ने कर्मचारियों पर इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि घायलों के परिजनों को तुरंत सूचना नहीं दी गई। मालिक ने अपने स्तर पर एक निजी अस्पताल ले गए। आखिरकार जब देखा कि हालत गंभीर है तो परिजनों को बुलाया गया। अब उन्होंने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here