दोस्त की हैवानियत, लिफ्ट देने के बहाने युवती से Rape, बनाई अश्लील वीडियो

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jan, 2025 05:06 PM

a girl was raped in abohar

थाना खुइयां सरवर पुलिस ने लडकी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सबइंस्पैक्टर जसविन्द्र सिंह कर रहे है। पुलिस को दिये बयानों में पीड़िता ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी सोनू कंबोज पुत्र बाग चंद...

अबोहर :  थाना खुइयां सरवर पुलिस ने लडकी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सबइंस्पैक्टर जसविन्द्र सिंह कर रहे है। पुलिस को दिये बयानों में पीड़िता ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी सोनू कंबोज पुत्र बाग चंद वासी ढाणी सांझा राम दाखली गांव पट्टी बिल्ला से जान पहचान हो गई थी और पढ़ाई के संबंध में एक दूसरे से फोन पर बात भी करते थे।

2024 नवंबर महीने में जब वह अपने गांव से अबोहर जाने के लिये बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी तो सोनू कंबोज अपनी कार लेकर उसके पास आया और उसको जाने के लिए पूछा। वह उसके साथ बैठ गई। रास्ते में सोनू ने अपने साथ उसकी फोटो कर ली और फोटो वायरल करने का डर दिखाकर कार में जबरदस्ती दुष्कर्म किया और पिछले महीने तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस समय के दौरान वह उसे ग्रैंड होटल मलोट भी लेकर गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। अब वह उसे जान से मारने की धमकियां देता हुआ कहता है अगर वह उसके पास नहीं आई तो वह उसे मार देगा। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर सोनू कंबोज के विरूद्ध 64 (2), 78 (1), 351 (3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!