Punjab : खेलते समय डेढ़ साल की बच्ची के साथ घटा हादसा, परिवार ने सोचा न था ऐसा कुछ होगा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Nov, 2024 09:55 PM

a girl died after an iron gate fell on her in khanna

पुलिस जिला खन्ना के गांव हयातपुर में डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हुई। बच्ची अपने घर के अंदर खेल रही थी तो इसी दौरान लोहे का गेट ऊपर गिर गया। नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाणी कौर के तौर पर हुई है। उसके पिता दर्शन सिंह अमरीका...

खन्ना : पुलिस जिला खन्ना के गांव हयातपुर में डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हुई। बच्ची अपने घर के अंदर खेल रही थी तो इसी दौरान लोहे का गेट ऊपर गिर गया। नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाणी कौर के तौर पर हुई है। उसके पिता दर्शन सिंह अमरीका में रहते हैं। यहां बच्ची अपनी दादी गुरदेव कौर के पास रहती थी। यह सारी घटना घर में लगे सी.सी.टी.वी. में भी कैद हो गई।

गुरदेव कौर ने बताया कि उसका बेटा दर्शन सिंह रोजगार की तलाश में अमरीका गया है। यहां बच्ची उसके पास रहती थी। उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टाइलें लगाई जा रही हैं। जिसके चलते दरवाजे खोलकर रखे थे।

लोहे का एक गेट प्रांगण में रखा हुआ था। बच्ची खेलते खेलते गेट के ऊपर चढ़ी तो गेट उसके ऊपर गिर गया। नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की चीखें सुनने के बाद मिस्त्री उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए थे। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। थाना माछीवाड़ा साहिब के एस.एच.ओ. पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सी.सी.टी.वी. से घटना की सच्चाई सामने आई। पुलिस ने गुरदेव कौर के बयान दर्ज कर लिए हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले किया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!