पंजाब में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर, पठानकोट में पाए गए 5 नए मरीज

Edited By Mohit,Updated: 07 Apr, 2020 05:48 PM

5 positive patients exposed in pathankot

कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते जिला पठानकोट के सुजानपुर.............

पठानकोट (ज्योति): कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते जिला पठानकोट के सुजानपुर की 75 वर्षीय महिला राज रानी की मौत के बाद उसके पति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पति प्रेम लाल की रिपोर्ट के बाद पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी अनुसार यह पांच पॉजिटिव मरीज मृतक महिला राज रानी के संपर्क में थे। 

पॉजिटिव मरीजों की पहचान रिष्भ, ज्योति, प्रवीन, प्रोमिला शर्मा और सुदेश के तौर पर हुई है। इस बात की जानकारी जिलाधीश पठानकोट गुरप्रीत खैहरा द्वारा दी गई। बात करें पंजाब में कोरोना वायरस की तो अब तक पंजाब में इस महामारी से 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 के पास पहुंच गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!