Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2022 02:29 PM

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुहाड़ नजदीक एक बोलेरो गाड़ी के खाई मे गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई।
गुरदासपुर (हरमन, विनोद): हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुहाड़ नजदीक एक बोलेरो गाड़ी के खाई मे गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों मे 3 व्यक्ति गुरदासपुर के तथा दो हिमाचल प्रदेश के थे। गुरदासपुर के जो तीन नौजवान मारे गए उनके एक सर्वेयर,एक एक्सीयन तथा एक एन.आर.आई.शामिल है।
जिला गुरदासपुर से संबंधित तीन मृतकों की पहचान सर्वेयर राजीव शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी राम शरनम कालोनी गुरदासपुर,एन.आर.आई.अमरजीत सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी सैक्टरी मोहल्ला गुरदासपुर तथा एक्सीयन मनोहर पुत्र चमन लाल निवासी गुरदासपुर के रूप मे हुई है। जबकि अन्य दो की पहचान राकेश कुमार पुत्र मुशीद राम निवासी चोहार तथा सिंह निवासी बडोर हिमाचल प्रदेश के रूप मे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक माह पहले चंबा के शहर टीसा वाया सचपास सडक़ पर एक टाटा सूमों हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमे चार लोग घायल हो गए थे। इस वाहन का कलेम सैटल(सर्वे) करने के लिए राजीव शर्मा की डयूटी इंशोरैंस कंपनी ने लगाई थी। जिस पर राजीव शर्मा अपने दोस्त अमरजीत सिंह तथा मनोहर के साथ यहां आया था। रास्ते मे मौसम की खराबी के कारण वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह घटना गत दोपहर बाद लगभग 4 बजे की है।