Video: गुरु नगरी में पहुंचे नवजोत सिद्धू ,मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 12:35 PM
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जी.एस. टी.के खिलाफ विधायकों को साथ ले शनिवार को शहर में प्रदर्शन करेंगे।
अमृतसर(सुमित): पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जी.एस. टी.के खिलाफ विधायकों को साथ ले गुरु नगरी में जी.एस.टी.के खिलाफ आवाज बुलंद की।
सिद्धू शहर के सभी विधायकों सुनील दत्त, ओ. पी. सोनी, राजकुमार वेरका और इन्दरबीर सिंह समेत जी. एस. टी. खिलाफ धरने पर बैठे। इसके अलावा केंद्र की तरफ से पंजाब को एस. जी.एस. टी. की अदायगी न करने का भी जोरदार विरोध किया । इस मौके लोगों ने भी जीएसटी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

बता दें कि सिद्धू ने पहले ही 28% जीएसटी के फैसले को गलत बताया है।