2003 व 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी कैप्टन से मिले

Edited By Des raj,Updated: 20 Sep, 2018 06:10 PM

2003 and 2004 batch indian foreign service officials meet captain

2003 तथा 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के कुछ अधिकारियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की। पता चला है कि यह अधिकारी पंजाब से संबंध रखते हैं तथा इस समय वह भारतीय विदेश सेवा (आई.एफ.एस.) के साथ संबंध रखते हैं। इनमें से कई...

जालंधर (धवन) : 2003 तथा 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के कुछ अधिकारियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की। पता चला है कि यह अधिकारी पंजाब से संबंध रखते हैं तथा इस समय वह भारतीय विदेश सेवा (आई.एफ.एस.) के साथ संबंध रखते हैं। इनमें से कई अधिकारी विदेशों में राजदूत के पदों पर कार्य कर रहे हैं।

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इन अधिकारियों को करियर में आगे बढऩे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने देश विदेश में अपना नाम कमाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से संबंध रखते भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी इस समय विभिन्न देशों में भारत की सेवा कर रहे हैं तथा साथ ही वह विदेशों में बसे आप्रवासी भारतीयों को पूरा सहयोग दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पंजाबी आने वाले समय में अपने राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे। इन अधिकारियों ने कहा कि वे काफी समय से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रयासरत्त थे तथा आज मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता हुई है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा विदेश सेवा के अधिकारी काफी समय तक आपस में विचार विमर्श करते रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे आप्रवासियों के संबंध में भी पूछताछ की तथा कई आप्रवासियों से जुड़े कई अहम विषयों को उनके सामने रखा। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!