Bambiha Gang के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार, देने वाले थे बड़ी वारदात को अंजाम
Edited By Vatika,Updated: 04 Oct, 2023 01:50 PM

पहचान अवतार सिंह गोरा और अजय कुमार प्रीत शर्मा के रूप में हुई है।
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस और AGTF पंजाब द्वारा एक संयुक्त अभियान के तहत SAS नगर पुलिस ने बंबीहा गैंग के 2 साथियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अवतार सिंह गोरा और अजय कुमार प्रीत शर्मा के रूप में हुई है।
इस बारे में ट्वीट करते हुए डी. जी.पी. पंजाब ने कहा कि अवतार गोरा गैंगस्टर गुरबख्श सेवेवाल का करीबी साथी है। अवतार सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का भी आरोपी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी गैंग के सदस्यों को हथियार मुहैया करवाते थे। बंबीहा गैंग के सदस्यों द्वारा राज्य में खतरनाक वादातों को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों से 4 पिस्तौल और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
Related Story

हेरोइन, नशीली गोलियों व ड्रग मनी सहित 2 काबू, मामला दर्ज

पंजाब में हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

पकड़ा गया सोशल मीडिया पर वायरल चोर, देता था इस वारदात को अंजाम

UP से अफीम लाकर पंजाब में करते थे सप्लाई, 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में बड़ी वारदात, होमगार्ड के जवान पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला

हेरोइन सहित 2 तस्कर काबू, केस दर्ज

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का मामला, 2 गिरफ्तार

पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार

पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, हैरोइन व ड्रग मनी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ आरोपी गिरफ्तार, हुए बड़े खुलासे